फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के असुरन चौराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी (डीसीएम) की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान चिलुआताल क्षेत्र के झुंगिया बाजार निवासी अनीता (35) पत्नी राजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:10 बजे नगर निगम का डीसीएम कौवाबाग की तरफ से आ रहा था। असुरन चौराहे के पास वाहन की चपेट में आने से अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे से पहले मौके पर अनीता की अपने पति राजू से कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की चपेट में आने से वह घायल हो गईं। पति के नशे में होने और जिला अस्पताल से चले जाने की बात भी सामने आई है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें