फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: सिद्धार्थनगर में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत

Mon, 24 May 2021 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

भड़रिया चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने हुआ हादसा। देवर की स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी महिला।
 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़ा शव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के भड़रिया चौराहे पर सोमवार की सुबह पुलिस चौकी के सामने ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हरियाणा से अंडा लादकर बिहार जा रहे ट्रक से हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला की शिनाख्त डुमरियागंज थाना क्षेत्र के आगया निवासी आशा देवी (40) पत्नी विजय जायसवाल के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार आशा अपने देवर अजय जायसवाल पुत्र सीताराम जायसवाल की स्कूटी पर बैठकर दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान भड़रिया पुलिस चौकी के पास उतरौला की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया और मौके पर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस संबंध में थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें