फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: खेत मे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 24 May 2021 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की छानबीन। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया के नौका टोला के समीप एक खेत में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दिन में लगभग 10 बजे खेत की ओर गए किसी ग्रामीण ने नौरंगिया के नौकाटोला में चितहा रजवाहा के किनारे गन्ने के खेत में शव पड़ा देखा तो शोर मचाने लगा। 

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान संतोष तिवारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश राय मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए है।
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के सीने पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया हुआ प्रतीत हो रहा था। चेहरे पर तेजाब फेंक कर जलाने का प्रयास किया गया था। शरीर पर भी कई जगह फफोले पड़े थे। थानाध्यक्ष मिथिलेश राय ने बताया कि शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें