फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बेटे के साथ उठाया खौफनाक कदम: पति से हुआ झगड़ा, गुस्से में महिला ने बच्चे के साथ फांसी लगाकर दी जान

Sun, 09 Jun 2024 07:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज/बागापार

सार

मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सदर आभा सिंह भी मौके पर पहुंचीं और घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर कला में रविवार को पति से झगड़े के बाद पांच वर्षीय बेटे के साथ पंखे से लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर कला निवासी शेषमणि राजभर की पत्नी वंदना (28) ने पांच वर्षीय मासूम बेटे के साथ गले में साड़ी का फंदा लगाकर कमरे में लगे पंखे से लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह किसी बात को लेकर वंदना व शेषमणि के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद शांत होने पर शेषमणि घर के पीछे खेत में काम करने चला गया।

इसी दौरान वंदना ने अपने बड़े पुत्र कृष्णा उर्फ चिंटू (5) को घर में बुलाया और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर बेटे को कमर पर दुपट्टे से बांध लिया और अपने व बेटे के गले में साड़ी का फंदा लगाकर कमरे में लगे पंखे से लटक गई, जिससे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। शेषमणि खेत से काम करके घर लौटा तो देखा दरवाजा अंदर से बंद है।

अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा तो मां-बेटे का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल राहुल शुक्ला एवं बागापार चौकी प्रभारी दुर्गेश वैश्य पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अग्रिम करवाई करने में जुटी हुई है। -आतिश कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें