इसी दौरान वंदना ने अपने बड़े पुत्र कृष्णा उर्फ चिंटू (5) को घर में बुलाया और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर बेटे को कमर पर दुपट्टे से बांध लिया और अपने व बेटे के गले में साड़ी का फंदा लगाकर कमरे में लगे पंखे से लटक गई, जिससे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। शेषमणि खेत से काम करके घर लौटा तो देखा दरवाजा अंदर से बंद है।
अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा तो मां-बेटे का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल राहुल शुक्ला एवं बागापार चौकी प्रभारी दुर्गेश वैश्य पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अग्रिम करवाई करने में जुटी हुई है। -आतिश कुमार सिंह, एएसपी