फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मायके जाने से मना करने पर महिला ने की खुदकुशी, फंदे से लटकती मिली लाश

Sat, 09 Sep 2023 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो धुरियापार (गोरखपुर)।

सार

रियापार में शुक्रवार को महिला की फंदे से लटकती लाश मिली। बताया जा रहा है कि वह मायके जाने की जिद कर रही थी और पति ने जाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धुरियापार में शुक्रवार को महिला की फंदे से लटकती लाश मिली। बताया जा रहा है कि वह मायके जाने की जिद कर रही थी और पति ने जाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। मौत की असल वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धुरियापार निवासी सुमित्रा (36) पत्नी सन्नी पटवा मायके जाने की जिद कर रही थी। उसके दो छोटी बच्चियां और एक पुत्र है। सास, ससुर, पति व देवर मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन


घर पर वह बच्चों और देवरानी के साथ रहती थी। सुमित्रा का मायका चौरीचौरा क्षेत्र के बगाड़ गांव में है। घटना की सूचना पर मायके के लोग भी पहुंचे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें