फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गगहा इलाके में चरित्र पर शक में पत्नी पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के एक गांव में चरित्र पर शक में पति ने पत्नी के गले पर सब्जी काटने वाले चाकू से कई वार कर दिए। उसने सिर पर सब्बल से भी प्रहार किया। पुलिस ने महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वह विदेश में रोजगार करता है। पिछले महीने गांव आया था। पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद हो रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे पति ने आपा खो दिया और पत्नी के चेहरे, गर्दन, हाथ, पैर पर चाकू और सब्बल से वार कर दिया। चीख सुनकर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें