- भाभी संग मिलकर पति ने पत्नी की कर दी पिटाई
- पीड़ित पत्नी ने चिलुआताल थाने में दर्ज कराया पति पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बाहर से कमाकर चार साल बाद लौटे पति को भाभी से बात करने पर पत्नी ने टोक दिया। इसके बाद पति ने अपनी भाभी संग मिलकर पत्नी को मार-पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और भाभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मजनू चौकी क्षेत्र के ग्राम अवईपाकड़ निवासी पूनम पत्नी राजेन्द्र ने चिलुआताल पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि उसके पति बाहर रह कर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। 29 मई को चार साल बाद वह घर वापस आए। वह अपनी भाभी उर्मिला पत्नी लक्ष्मण के पास बैठ कर बात कर रहे थे। जो उसे नागवार लगी, इसका विरोध किया तो पति राजेन्द्र ने भाभी उर्मिला संग उसको मारा-पीटा। जिससे उसे काफी चोटें आईं। पुलिस ने केस दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है।