फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: थमा प्रचार का शोर...अब घर-घर जनसंपर्क पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज सोशल मीडिया से भी पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे राजनीतिक दलों के लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर और बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में एक जून को होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। अब प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के लोगों का जोर घर-घर जाकर जनसंपर्क पर रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर सक्रियता रहेगी। जनसंपर्क, सोशल मीडिया, बूथ प्रबंधन और मतदान को लेकर राजनीतिक दलों के लोगों से बात की गई।
-

चुनाव प्रचार के बाद शुक्रवार का पूरा दिन जनसंपर्क होगा। इसके लिए बूथ स्तर पर टोलियां बनाई गई हैं। सभी बूथ पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बूथ पर ही ध्यान देंगे। गांव में लोगाें से मिलकर वोट की अपील करेंगे। बड़े नेता भी अपने बूथों को संभालेंगे। इसके अलावा अगल-बगल के गांव में री जनसंपर्क करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पहले से ही सक्रिय है। पार्टी में इसके लिए एक अलग विंग है। साथ ही पदाधिकारी भी मतदाताओं को संदेश भेजकर जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


- युधिष्ठिर सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

अब बूथ प्रबंधन का ही सारा दारोमदार है। गांव और वार्ड में हर घर तक जनसंपर्क करने की कोशिश की जा रही है। सभी बड़े नेताओं को भी निर्देश दिया गया कि वे जनसंपर्क कर मतदान के लिए प्रेरित करें। भीषण गर्मी में सुबह ही मतदान करने जाएं ताकि धूप से बच सकें। बहुत सारे लोगाें के पास बीएलओ की ओर से मतदाता पर्ची नहीं पहुंच पाई है, बीएलओ से संपर्क कर पर्ची पहुंचाने की कोशिश होगी।
- ब्रजेश गौतम, सपा जिलाध्यक्ष

घर-घर जाकर अब जनसंपर्क करने की योजना है। इसके लिए ग्राम पंचायत और न्याय पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे। हर घर तक पहुंचकर मतदान की अपील करेंगे। सोशल मीडिया की टीम भी सक्रिय रहेगी और पार्टी की ओर से अपील करती सूचनाएं पोस्ट करेंगे।
विज्ञापन

- निर्मला पासवान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष


बूथ स्तर पर पदाधिकारियों को सक्रिय किया गया है कि वे अपने गांव में जाकर सुबह ही मतदान के लिए प्रेरित करें। सेक्टर स्तर पर माॅनिटरिंग के लिए कमेटियां बनाई गई हैं। प्रचार का समय खत्म हो गया है तो अपनी बात मतदाता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतर प्लेटफॉर्म है। पहले मतदान-फिर जलपान जैसा संदेश भी भेजकर लोगों से मतदान की अपील की जाएगी।

- ऋषि कपूर, बसपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें