फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मजदूरी का पैसा मांगने पर दंपती को गोदाम में बंद कर रॉड-सरिया से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार, सीओ कैंपियरगंज को सौंपी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैंपियरगंज। मजदूरी का बकाया मांगना गरीब दंपती को भारी पड़ गया। नगर पंचायत चौमुखा के एक व्यक्ति के चोकर/ब्रान गोदाम में दबंगों ने पति-पत्नी को बंद कर रॉड, सरिया से पीटा। घटना के बाद पीड़िता शीला देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने सीओ कैंपियरगंज को माले की जांच सौपी है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, 8 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 6 बजे वह और उनके पति दिलीप साहनी व उनकी पत्नी शीला देवी बकाया मजदूरी लेने गोदाम पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद गोदाम मालिक और उनके बेटों ने पहले से रची साजिश के तहत दंपती को गोदाम में बंद कर रॉड और सरिया से पिटाई शुरू कर दी। हमले के दौरान आरोपियों ने गालियां दीं और दिलीप के सीने, सिर व आंख में गंभीर चोटें पहुंचाईं। बेहोश होने पर उन्हें सड़क पर फेंक दिया गया और उनकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई। घायल दिलीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखकर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया। नाजुक हालत के चलते बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने शीला देवी की शिकायत पर जांच सीओ कैंपियरगंज को सौंपी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें