रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वृहद रोजगार मेला एवं सेवायोजित प्रशिक्षार्थियों कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र और ऋण वितरण किया। मंच पर सीएम के हाथों से चेक और ऑफर लेटर पाने वालों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। लोगों ने कहा कि मंच पर सीएम के हाथों से चेक नहीं, खुशी मिली है। इससे उनके कारोबार को गति मिलेगी।
रविवार को सीएम ने वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बड़ौदा यूपी बैंक की ओर ओडीओपी, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को 650 करोड़ का ऋण वितरित किया। उन्होंने विभिन्न कंपनियों में चयनित 20 युवाओं को नियुक्ति पत्र और छह लोगों को व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण का चेक प्रदान किया।
एमएमएसई योजना के तहत फर्नीचर उद्योग लगाने के लिए बैंक की ओर से 11 लाख रुपये का ऋण मंजूर किया गया है। मोहरीपुर में कारखाना लगाए हैं। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि सीएम के हाथों चेक मिला है।
- मुख्तार अहमद, लाभार्थी