फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गेहूं क्रय केंद्र तैयार, पहली अप्रैल से शुरू होगी खरीद

Thu, 30 Mar 2023 11:19 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

किसानों से कहा जा रहा है कि जो भी किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र पर ले जाएं उसे पूरी तरह से साफ कर लें। जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सरकार की तरफ से 2125 रुपये खरीद मूल्य निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद के 72 घंटे के अंदर किसान के खाते में उसका धन पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
गेहूं । - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर सरकार ने गेहूं खरीद की व्यवस्था की है। इसके तहत जिले में 137 केंद्रों पर गेहूं खरीद की जाएगी। खाद्य विभाग की तरफ से खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। क्रय केंद्रों पर बोरा, धन व खरीद वाले सभी उपकरणों की व्यवस्था कर दी गई है।

विज्ञापन


जनपद में सर्वाधिक उपज गेहूं की होती है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार की तरफ से गेहूं खरीद की तैयारी सभी केंद्रों पर पूरी कर ली गई है। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं को गेहूं खरीद के लिए लगाया गया है। सर्वाधिक क्रय केंद्र सहकारिता के होंगे।

इसे भी पढ़ें: जागो ग्राहक! हॉलमार्क के खेल भी हैं बड़े निराले
विज्ञापन


सरकार की मंशा है कि किसानों का गेहूं निर्धारित मूल्य पर समय से खरीदा जा सके। खाद्य विभाग की तरफ से एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए निर्धारित क्रय केंद्रों पर खरीद की पूरी व्यवस्था कर दी गई है।

किसानों से कहा जा रहा है कि जो भी किसान अपना गेहूं क्रय केंद्र पर ले जाएं उसे पूरी तरह से साफ कर लें। जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। सरकार की तरफ से 2125 रुपये खरीद मूल्य निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद के 72 घंटे के अंदर किसान के खाते में उसका धन पहुंच जाएगा।
 

विज्ञापन

व्यापारी 2100 रुपये प्रति क्विंटल पर घर से खरीद रहे गेहूं

जिन किसानों ने गेहूं की बुआई पहले की थी वे अपना गेहूं काटकर स्थानीय व्यापारियों को 2100 रुपये प्रति क्विंटल या उससे अधिक मूल्य पर बेच रहे हैं। व्यापारी उनके घर से गेहूं उठा रहे हैं। इसलिए किसान क्रय केंद्र की अपेक्षा व्यापारियों को गेहूं बेचने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। कुछ किसानों ने 2170 रुपये प्रति क्विंटल भी गेहूं बेचा है। व्यापारी अपना गेहूं फ्लोर मिल को दे रहे हैं।

किसानों को तुरंत भुगतान मिल रहा है। इसलिए वह बिना किसी झंझट के अपना गेहूं व्यापारियों को बेच रहे हैं। लेकिन, गगहा क्षेत्र के बड़े व्यापारी राजनाथ गुप्ता का कहना है कि कुछ किसान अधपका गेहूं काटकर बेचने लगे। अब मिल वाले कम दाम गेहूं का देने को कह रहे हैं। इस लिए व्यापारी भी 2000 रुपये क्विंटल की दर पर गेहूं मांग रहे हैं।

डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने कहा कि गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए जनपद में 137 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी क्रय केंद्रों पर बोरा, खरीद उपकरण और धन की व्यवस्था कर दी गई है। जो किसान अपना गेहूं ले जाएगा उसकी खरीद की जाएगी। इसके लिए किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें