फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चुनाव ट्रेनिंग छोड़ घूम रहे थे, लगी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ट्रेनिंग छोड़ घूम रहे थे, लगी फटकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण में बृहस्पतिवार को भी मतदान कर्मियों के देर से आने का सिलसिला जारी रहा। कुछ मतदान कर्मी ट्रेनिंग कक्ष से बाहर चले आए थे, जिन्हें अधिकारियों ने फटकार लगाते हुए वापस कक्ष में भेजा गया। वहीं, 66 मतदानकर्मी देर से पहुंचे और 124 गैरहाजिर मिले। सभी के खिलाफ सीडीओ ने एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

सहायक प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) ने बताया कि अनुपस्थित 124 मतदान कर्मियों में 49 पीठासीन अधिकारी एवं 75 मतदान अधिकारी प्रथम सम्मिलित हैं। अनुपस्थित मतदान अधिकारियों को अंतिम अवसर देते 26 अप्रैल को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर वे उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के साथ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें