फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीवन में सफलता के लिए योजना बनाकर करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से बुधवार को बीकॉम एवं एमकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत व अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए हमें प्रत्येक कार्य को योजना बनाकर करना चाहिए। एक अच्छी योजना हमें सही दिशा देती है और समय का सही उपयोग सिखाती है। विभाग के प्रभारी डॉ. संजीव सिंह ने कहा कि हमें अपनी भाषा, बोलने का तरीका और आत्मविश्वास पर काम करना चाहिए। संचालन नव्या सिंह एवं श्रेया पांडेय ने किया।
बीकॉम में अनुष्ठान उपाध्याय मिस्टर फ्रेशर व अंजू निषाद मिस फ्रेशर चुनी गईं। एमकॉम में रमेश मिश्र व श्रेया पांडेय को क्रमश: मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुना गया। इसी तरह बीकॉम एवं एमकॉम अंतिम वर्ष के मिस्टर फेयरवेल अभिषेक प्रजापति और सत्यव्रत विश्वकर्मा और मिस फेयरवेल ज्योति कुमारी एवं नव्या सिंह को चुना गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. चंडी प्रसाद पांडेय, डॉ. अभय मालवीय, डॉ. दीपक साहनी, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. रानी द्विवेदी, डॉ. विवेक शाही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें