फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अगले चार दिन बारिश से मौसम रहेगा खुशगवार, येलो अलर्ट जारी

Tue, 08 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को दिन में तीखी धूप ने लोगों को किया परेशान
विज्ञापन

- रात से लेकर सुबह तक मौसम विभाग ने दर्ज किया 12 एमएम बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मानसूनी ट्रफ सक्रिय होने से अभी चार दिन मौसम खुशगवार रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 12 अगस्त तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को रात और सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया। दिन में सूरज की तीखी किरण झुलसाती रही। इसके चलते दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मानसून की द्रोणिका अब समुद्र तल से गंगानगर, रोहतक, आगरा, चुर्क, रांची, बालासोर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक पहुंच रही है। इसके चलते अगले चार दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह बारिश होने के बाद दिन का मौसम बदला रहा। दिन में तीखी धूप के चलते अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि, रात का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन सबके बीच बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि, रात का तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें