फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आज से फिर बिगड़ सकता है मौसम, बूंदाबांदी के आसार

Thu, 16 Jan 2020 10:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर में कोहरे में लाइट जला कर जाते लोग।
विज्ञापन
दिन में धूप निकलने की वजह से बुधवार को भी ठंड से थोड़ी राहत मिली। अधिकतम पारा चढ़ने की वजह से दिन में गलन कम रही। गुनगुनी धूप का लोगों ने खूब आनंद लिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार से मौसम के फिर करवट लेने के आसार हैं। गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह सिलसिला लगातार तीन दिनों यानी 18 जनवरी तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह कोहरे में लपटी हुई रही मगर 11 बजे के बाद सूरज निकलते ही पारा चढ़ना शुरू हुआ जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। शाम को सूरज ढलने के साथ ही फिर से ठंड बढ़नी शुरू हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बृहस्पतिवार से शनिवार की शाम तक हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और सटे पाकिस्तान पर चक्रवाती हवा के क्षेत्र के रूप में 5000 से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र 3000 फीट की ऊंचाई पर उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। इसकी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16, 17 और 18 को गरज के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें