फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती कॉम्प्लेक्स में नहीं होगा जलभराव, नाली बनाकर संपवेल की क्षमता बढ़ाएंगे

Wed, 05 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछली बारिश में जल भराव से व्यापारियों का हुआ था करोड़ों का नुकसान, की थी शिकायत
विज्ञापन




गोरखपुर। राप्ती कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में नगर निगम ने कदम बढ़ा दिए हैं। यहां शौचालय बनाने और नाली बनाकर संपवेल की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसमें करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे, सप्ताह भर में कार्य शुरू करने की तैयारी है।
पिछली बारिश में कॉम्प्लेक्स में भारी जलभराव होने से व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। इसके बाद व्यापारियों ने नगर निगम से शिकायत कर स्थायी समाधान की मांग की थी। शिकायत के बाद सोमवार को नगर आयुक्त ने राप्ती कॉम्प्लेक्स का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अब नगर निगम ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। योजना के तहत कॉम्प्लेक्स में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नई नाली का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही खराब पड़े संपवेल की मरम्मत और उसे सुचारु रूप से संचालित करने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि बारिश का पानी तेजी से निकाला जा सके। व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू कर दिए जाएंगे। इससे व्यापारियों की समस्या का समाधान होगा व राप्ती कॉम्प्लेक्स में व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें