फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 36 घंटे बाद पानी की आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर में कान्हा उपवन के पास न्यू महेवा मंडी क्षेत्र में शुक्रवार रात खराब हुए तीन ट्रांसफार्मरों के कारण करीब 250 से अधिक घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया था। दो ट्रांसफार्मर शनिवार शाम बना दिए गए, पानी सप्लाई बहाल हो गई लेकिन करीब 36 घंटे बाद रविवार दोपहर 12 बजे पंप को बिजली देने वाला तीसरा ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद पानी की आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद 80 लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

टाउन हॉल के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से तीन ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे। इनमें से दो को शनिवार शाम तक बदल दिया गया था और पंप की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। रविवार को दोपहर में तीसरा ट्रांसफार्मर ठीक किया गया। वहीं, जलकल के अवर अभियंता धीरज वर्मा ने बताया कि पंप को बिजली देने वाला एक ट्रांसफार्मर रविवार दोपहर करीब 12 बजे इसके ठीक होने के बाद पानी की आपूर्ति पूरी तरह बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें