फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेजी से घट रहा सरयू नदी का पानी, बाढ़ से राहत की उम्मीद

Mon, 21 Aug 2023 10:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बीते 24 घंटे में नदी का पानी 50 सेंटीमीटर कम हुआ है। उम्मीद लगाई जा सकती है कि एक दो दिनों में बाढ़ से काफी राहत मिल जाएगी। वैसे बाढ़ हटने के बाद भी हालात सामान्य होने में कई दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन
सरयू नदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र में सरयू नदी का पानी तेजी से घट रहा है। हालांकि नदी अभी भी खतरे के बिंदू से 35 सेंटीमीटर ऊपर है। रविवार की शाम बरहज देवरिया में नदी का जलस्तर 66.95 आरएल मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरा बिंदू 66.50 है।
विज्ञापन


इस प्रकार बीते 24 घंटे में नदी का पानी 50 सेंटीमीटर कम हुआ है। उम्मीद लगाई जा सकती है कि एक दो दिनों में बाढ़ से काफी राहत मिल जाएगी। वैसे बाढ़ हटने के बाद भी हालात सामान्य होने में कई दिन लग जाएंगे। रविवार को तहसील प्रशासन ने बाढ़ का पानी कम होने के कारण से घिरे नौ गांवों में लगाई गई नावों को हटा लिया है। सभी मार्गों से पानी उतर गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें