फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मूसलाधार बारिश से कृषि मंत्री सहित अन्य वीआईपी के घरों में घुसा पानी, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Sat, 21 Aug 2021 04:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

ईओ नगरपालिका रोहित सिंह ने कहा कि शुक्रवार की देर रात से सुबह तक हुई तेज बारिश के चलते शहर में जलभराव की स्थिति हुई है। सभी नालों की समय से सफाई करा ली गई थी। नगरपालिका की ओर से पानी निकासी का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
बारिश के बाद घरों में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में शुक्रवार की देर रात से शनिवार की सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने आम से लेकर खास लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। जलजलाव की हालत यह रही कि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक डॉ.एसपी मणि त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह के आवास तक में गंदा पानी प्रवेश कर गया। एसपी कार्यालय, कलेक्ट्रेट, पीडब्लूडी, कचहरी, बीएसए कार्यालय, कृषि भवन सहित अन्य प्रमुख दफ्तरों तक में पानी लग गया। कई कार्यालयों में तो अभिलेख तक भीग गए।

विज्ञापन


तेज बारिश से हुए जलजमाव ने जिला अस्पताल रोड, पीडब्लूडी निर्माण खंड, देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर कचहरी के पास स्थित शिव मंदिर से राघवनगर जाने वाले मार्ग पर घुटने भर तक पानी लग गया। पानी में फंसे वाहनों को निकालने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कई वाहनों के साइलेंसर में पानी घुस जाने के चलते वाहन खराब हो गए और धक्का लगाकर किसी तरह वाहन निकाला गया। शहर के निचले हिस्सों में बसे रामगुलाम टोला पूर्वी, चटनी गड़ही, अलीनगर, शहीदनगर, सोमनाथ नगर, राघवनगर, चकियवां आदि जगहों पर जलभराव होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कृषि मंत्री, सदर विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष के आवासों के घुसे पानी को निकालने के लिए इंजन की मदद लेनी पड़ रही है और यह उपक्रम पूरे दिन चलता रहा। एसपी कार्यालय के बिल्कुल सामने अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बने सरकारी आवासों में पानी प्रवेश कर जाने से इन सभी की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हुई।

ईओ नगरपालिका रोहित सिंह ने कहा कि शुक्रवार की देर रात से सुबह तक हुई तेज बारिश के चलते शहर में जलभराव की स्थिति हुई है। सभी नालों की समय से सफाई करा ली गई थी। नगरपालिका की ओर से पानी निकासी का प्रबंध किया जा रहा है।

खुखुंदू पावर हाउस के कंट्रोल रूम में घुसा पानी, आपूर्ति ठप
मूसलाधार बारिश से एक बार फिर यहां का पावर हाउस जलमग्न हो गया। हालात यह है कि पावर हाउस के कंट्रोल रूम में पानी घुस गया है। जिससे दर्जनों कस्बा सहित ढ़ाई सौ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उधर निगम के कर्मचारियों द्वारा मजदूरों के माध्यम से नाला सफाई कराकर जल निकासी कराया जा रहा है। हालांकि शनिवार को दिनभर बिजली रहने की उम्मीद अधिकारियों ने जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें