फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: साइकिल में टक्कर होने से मचा बवाल, चौकीदार की पिटाई से मौत

Thu, 01 Sep 2022 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

भूपगढ़ के दहियक टोला के राजेंद्र गौड़ धुरियापार चीनी मिल सकरदेइया में चौकीदारी का काम करते थे। सोमवार शाम वह ड्यूटी से घर आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक शख्स से उनकी साइकिल टकरा गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

 
विज्ञापन
मृतक राजेंद्र गोड़। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोला इलाके के सकरदेइया प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार को पिटाई से घायल धुरियापार चीनी मिल के चौकीदार राजेंद्र गोड़ (55) की मंगलवार रात मौत हो गई। पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि साइकिल से टकराने के विवाद में गांव के ही एक शख्स ने पिटाई कर दी थी, जिससे जान गई है। पुलिस ने संगम और दो अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भूपगढ़ के दहियक टोला के राजेंद्र गौड़ धुरियापार चीनी मिल सकरदेइया में चौकीदारी का काम करते थे। सोमवार शाम वह ड्यूटी से घर आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक शख्स से उनकी साइकिल टकरा गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

सूचना पर आए परिजन उन्हें लेकर घर चले गए, लेकिन रात में तबीयत खराब होने पर कौड़ीराम स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बच्चों के पिता थे राजेंद्र
राजेंद्र की तीन लड़कियां व दो लड़के हैं। दो लड़की व एक लड़के की शादी हो चुकी है। घर की माली हालत ठीक नहीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें