फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी चोरी के मामले में निकाला गया था वॉचर, अब वन दरोगा व वनरक्षक से की बदसलूकी, जानें क्या है मामला

Mon, 25 May 2020 08:29 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार।

सार

  • डीएफओ के आदेश पर बनकटा में पकड़े गए वाचर अच्छेलाल पर दर्ज कराया गया था केस
  • पेड़ कटान के खिलाफ किया था कार्रवाई
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेड़ कटान के खिलाफ कार्रवाई करने पर रविवार को वन दरोगा दुर्गा राय और वन रक्षक विशाल गौड़ से बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि हटाए गए वॉचर अच्छे लाल सिंह ने अपने 6 अन्य अज्ञात लोगों के साथ जंगल से लौट रहे वन दरोगा एवं वन रक्षक के साथ हाथापाई कर न केवल वर्दी फाड़ दी बल्कि 315 बोर की राइफल और मोबाइल छीनने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर डीएफओ अविनाश कुमार, रेंजर राम सूरत यादव, वन सुरक्षा अधिकारी जगदम्बा पाठक भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में खोराबार थाने में तहरीर दी गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह जंगल की गश्त से सरकारी बाइक से वन दरोगा दुर्गा राय और वन रक्षक विशाल गौड लौट रहे थे। सूबा बाजार डिपो के निकट छड़ फैक्टरी के करीब हटाए जा चुके वॉचर अच्छे लाल अपने 6 अन्य साथियों के साथ खड़ा था।

दोनों के पास आने पर गालीगलौज करते हुए रोक लिया। अच्छे लाल ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर उसे और उसके लड़के को लकड़ी चोरी के मामले में फंसा रहे हैं। दुर्गा और विशाल ने बताया कि अच्छे लाल और उसके साथ के लोग हाथापाई पर उतारू हो गए और वर्दी फाड़ दी। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।

गोरखपुर डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि वन दरोगा और वन रक्षक पर हमले की सूचना मिली है। यह गंभीर बात है। वन संपदा को संगठित रूप से क्षति पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें