फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: गिद्ध की पीठ पर चिप देखकर डर गए ग्रामीण, हर तरफ हो रही है इसकी चर्चा

Fri, 24 Apr 2020 04:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
इस गिद्ध की हर तरफ चर्चा हो रही है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कुशीनगर के बरवापट्टी थाने के रामपुर बरहन के बकुलहवा गांव में गन्ने के खेत में कोडिंग और बड़ा चिप लगा गिद्ध मिला। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। वहीं सूचना पर एसओ अरविंद कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


पुलिस ने आते ही गिद्ध को कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया। तमकुही रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी के अनुसार, यह पक्षी गिद्ध है, जिसपर किसी शोध संस्था ने अपना कोडिंग और लोकेशन ट्रेस करने के लिए चिप लगा रखा है।

उन्होंने कहा कि प्रायः विलुप्त हो रहे पशु पक्षियों के लिए उसके अस्तित्व को जानने के उद्देश्य से टैगिंग किया जाता है लेकिन अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इसके लिए डीएफओ कुशीनगर को अवगत कराया गया है। फिलहाल वह भूखा है, इसलिए उसके मांसाहारी भोजन का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम खानगी टोला बकुलहवां थाना बरवापट्टी में एक गिद्ध पक्षी जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसे ग्रामीणों के द्वारा पकड़कर वन विभाग रेंज दुदही को दिया गया। गिद्ध के दोनो पंख पर टैग (C3) पीले रंग के व जीपीएस टैकर लगा हुआ है।

गिद्ध प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र से संबंधित है। इस गिद्ध को प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र द्वारा संरक्षित करते हुए टैग व जीपीएस लगाकर छोड़ा गया है। जीपीएस ट्रैकर के माध्यम सें उसकी लोकेशन व गतिविधियों की जानकारी कर डाटा तैयार किया जाता है। इसका संबंध किसी जासूसी या किसी संदिग्ध कार्यवाही से संबंधित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें