गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में बुधवार को लीग मुकाबले खेले गए। इनमें गोरखपुर मंडल, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, अयोध्या, प्रयागराज छात्रावास, मुरादाबाद, देवरिया और आगरा मंडल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे दिन का पहला मैच स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ और आजमगढ़ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स काॅलेज ने 25-18, 25-20 अंकों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच गोरखपुर व अलीगढ़ के मध्य खेला गया। इसमें गोरखपुर ने 25-16, 25-13 अंकों से जीत हासिल की। तीसरा मैच गोरखपुर और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर ने वाराणसी को 25-19, 15-25 और 25-19 अंकों के पराजित किया। चौथा मैच मुरादाबाद एवं कानपुर मंडल के मध्य खेला गया। इसमें मुरादाबाद ने 25-16, 25-23 अंकों से जीत हासिल की। पांचवां मैच स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर व प्रयागराज मंडल के मध्य खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर ने 25-14, 25-19 से जीत हासिल की। छठा मैच प्रयागराज छात्रावास व लखनऊ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें प्रयागराज ने लखनऊ को 25-10, 25-14 अंकों के अंतर से हराया। दिन का अंतिम मैच मैच बस्ती एवं वाराणसी के मध्य खेला गया। इसमें बस्ती ने 25-23, 25-18 अंकों से पराजित किया।
इससे पूर्व दूसरे दिन की प्रतियोगिता की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि गाजीपुर वाॅलीबाल संघ के अध्यक्ष अजय राम, विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद, पाठक, डाॅ. एससी कौशिक और डाॅ. रवि गिरि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। संचालन बैजनाथ मिश्र ने किया।
इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, रमेश राय, संदीप पुडीर, सुनील कुमार, शिव शंकर यादव, अमित बच्चन, विवेक श्रीवास्तव, शंभू नाथ, रत्नेश सिंह व प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।