फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के साथ करें दक्षिण भारत के दर्शन, इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज

Fri, 05 Feb 2021 09:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
IRCTC - फोटो : IRCTC
विज्ञापन
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) फरवरी में विशेष ट्रेन का संचालन कर रहा है। इसमें आप मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ ही दक्षिण भारत के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक पर्यटन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह ट्रेन 22 फरवरी से तीन मार्च तक चलाई जाएगी। यह यात्रा नौ रातों एवं 10 दिनों की होगी। इस पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 9450 रुपये देने होंगे।

विशेष ट्रेन से यात्री कन्याकुमारी, रामेश्वरम (रामनाथ स्वामी मंदिर), मल्लिकार्जुन एवं मदुरई (मीनाक्षी मंदिर) के दर्शन कर सकेंगे। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर एवं झांसी से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


दक्षिण भारत दर्शन यात्रा के इस पैकेज में नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है।

इस यात्रा के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए लखनऊ कार्यालय के मोबाइल नंबर 8287930908/09/10/11/12/13/14/15 एवं गोरखपुर में 8287930937/8595924297 से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें