विश्व हिंदू परिषद महानगर और बजरंग दल के कार्यकर्ता आंध्र और तेलंगाना की सरकारों की ओर से किए जा रहे हिंदू विरोधी कृत्यों के विरोध में शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के विजयेंद्र पांडियन को सौंपा।
इस दौरान परिषद गोरखपुर के मंत्री मुकुंद शुक्ला और विहिप के महानगर अध्यक्ष विजय खेमका ने कहा कि आंध्र प्रदेश व तेलंगाना की सरकारें समय-समय पर हिंदू के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। दोनों सरकारें तष्टिकरण कर अपना वोट बैंक साध रही है। इस दौरान प्रदीप पांडेय, अमरजीत, रणविजय सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, देवीलाल गुप्त, शशिकांत पांडेय, माया गुप्ता, अशोक सिंह, स्वीटी माही, अनुपम, शुभम, संजय श्रीवास्तव, राकेश सहित तमाम लोेग मौजूद रहे।