फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम के कूड़ा निस्तारण को लेकर फिर हुआ हंगामा, इस डर से ग्रामीणों ने लौटा दी गाड़ियां

Thu, 23 Jul 2020 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
महेवा स्टोर रूम में खड़ी कूड़ा लदी गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कूड़ा निस्तारण को लेकर बुधवार को एक बार फिर हंगामा हुआ। एकला बंधे पर 25 से अधिक ग्रामीणों ने नगर निगम की कूड़ा लदी गाड़ियों का विरोध किया। उन लोगों ने वहां पर कूड़ा नहीं गिराने दिया। मामले को गरमाते देख गाड़ियों के चालक लौट गए और कूड़ा लदी गाड़ियां महेवा स्टोर रूम में खड़ी कर दीं। 12 बजे तक स्टोर रूम में करीब 100 कूड़ा लदी गाड़ियां खड़ी रहीं। बाद में नगर निगम के अफसरों के समझाने पर किसी तरह ग्रामीण माने और फिर कूड़ा गिराया जा सका।

विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं था जब स्थानीय लोगों ने इस तरह विरोध जताया। पिछले 11 सालों से यह सिलसिला जारी है। हर तीन से छह महीने पर स्थानीय लोग विरोध करते हैं मगर नगर निगम की तरफ से कूड़ा निस्तारण के बारे में कोई ठोस इंतजाम नहीं हो सका है। भटहट में प्रशासन ने जमीन तलाश की तो वहां प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने आपत्ति दर्ज करा दी, जिससे योजना लटक गई।

विज्ञापन

संक्रमण के डर से ग्रामीणों ने जताया विरोध

वर्तमान में शहर के आधे हिस्से का कूड़ा एकला बंधे पर गिराया जा रहा है। रोजाना करीब 600 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कूड़े से बदबू उठने और संक्रमण के भय से ग्रामीणों ने बुधवार को नगर निगम की गाड़ियों का विरोध किया। चालकों ने महेवा स्टोर में गाड़ी खड़ी कर निगम के अफसरों को सूचना दी। हरकत में आए नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर भेजा। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और भरोसा दिलाया कि कूड़े पर मैलाथियान का छिड़काव किया जाएगा, जिससे संक्रमण नहीं होगा। इसके बाद दिन में करीब 12 बजे कूड़े का निस्तारण हुआ।

महापौर सीताराम जायसवाल ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। दो-तीन जगह जमीन देखी गई है। जल्द कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें