कुछ देर बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से बात की और जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देकर जाम को समाप्त कराया। वहीं घायल युवक को भी पुलिस के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
जाम की सूचना पर पहुंचे परसामलिक थानाध्यक्ष सुनील वर्मा को देखकर ग्रामीण उग्र हो गए तथा उन्हें दौड़ा दिया। किसी तरह से वे वहां से बचकर निकल सके। युवक की पिटाई के विरोध में थाने के पुलिसकर्मियों के प्रति ग्रामीणों में गुस्सा था तथा सामने थानाध्यक्ष को देखकर उनका धैर्य जवाब दे गया।
पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे
जाम की सूचना पर पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह, कांग्रेस नेत्री रमाकांति त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समस्याओं का जाना। उन्होंने भी मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए पीड़ित युवक के परिवार को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
एहतियात के तौर पर बुलाए गए पुलिसकर्मी
घटना स्थल पर ग्रामीणों के लगातार बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने प्रभारी निरीक्षक नौतनवां राजेश कुमार पांडेय, कोतवाल सोनौली शशांक शेखर राय, थानाध्यक्ष ठूठीबारी संजय दूबे समेत भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से तीव्र गति से निपटा जा सके।