फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-गुलरिहा इलाके के जमुनिया गांव में खोली जानी है दुकान
-प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाकर किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
भटहट (गोरखपुर)। खोराबार इलाके के सोनवे टोले में रविवार को शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीण एकजुट हो गए और विरोध करने लगे। हालांकि यहां अभी सरकारी शराब की दुकान खोलने के लिए दुकान की नींव की खोदाई की जा रही थी। ग्रामीणों को जानकारी हुई कि यहां शराब की दुकान खोली जानी है तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन


इलाके के जमुनिया गांव में राज किशोर सिंह की जमीन पर नींव की खोदाई की जा रही थी। ग्रामीणों को मालूम हुआ कि उस स्थान पर शराब की दुकान खोली जाएगी। इसकी जानकारी पर काफी संख्या में महिला व पुरुष मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव से सटकर शराब की दुकान खुलने से युवा, जो विद्यार्थी हैं वह नशे की गिरफ्त में आ जाएंगे। गांव का माहौल बिगड़ जाएगा। शराब की दुकान गांव खुलने नहीं दी जाएगी। ग्रामीणाें के विरोध के बाद नींव खोद रहे मजदूर चले गए। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ग्राम प्रधान अनिल यादव, राम मिलन गुप्ता, मुन्नर गुप्ता, हरिओम यादव, जान अली, बसंत गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें