-420 ईवीएम से मतदान करने के लिए लिया ईडीसी
-गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहा है मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए गोरखपुर और बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से 2400 मतदान कर्मियों ने ईवीएम से मतदान कराने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद 224 ने बैलेट पेपर से वोट डाला। वहीं, 420 ने ईवीएम से मतदान करने के लिए प्रमाणपत्र लिया। 27 मई तक बैलेट पेपर से मतदान किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय के कला संकाय में सात मतदान कर्मियों और बांसगांव में 150 मतदान कर्मियों ने बैलेट पेपर से मतदान किया, जबकि 290 ने ईवीएम से मतदान करने के लिए प्रमाणपत्र प्राप्त किया। वहीं, बांसगांव की दो विधानसभा रद्रपुर और बरहज में चुनावी ड्यूटी में लगाए गए 34 कर्मियों ने बैलेट पेपर से वोट डाले।
उप निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि 27 मई तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान पार्टी के समस्त कार्मिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर अपना मत पोस्टल बैलेट से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 21 से 23 मई तक 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाकर वोट डलवाया जाएगा।