कैंपियरगंज। तहसील में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय भवन की स्थापना के लिए जिला जज राज कुमार सिंह समेत एडीजे, सीनियर व जूनियर सिविल जज ने नगर पंचायत चौमुखा के मोदीगंज रोड पर स्थित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज ने कहा कि लो लैंड ग्राम न्यायालय के लिए उपयोगी साबित नहीं होंगी।
उन्होंने कहा कि ग्राम न्यायालय भवन स्थापित करने के लिए कम से कम पांच एकड़ जमीन ऊपर की होनी चाहिए। जमीन के सर्किल के दोगुना रेट से भू स्वामी को भुगतान किया जाएगा। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं से जमीन उपलब्ध कराने में सहयोग करने को कहा। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन से समतल भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान एडीजे एससी-एसटी कोर्ट चंद्रभान सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन आदर्श श्रीवास्तव, सिविल जज जूनियर डिवीजन मेहरजहां, ग्राम न्यायालय की न्यायाधिकारी दीक्षा त्यागी, एसडीम सिद्धार्थ पाठक, तहसीलदार नरेंद्र कुमार, तहसील बार अध्यक्ष सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।