फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हर चौराहे पर बरती गई सतर्कता, मैदान में उतरे अफसर

Tue, 02 Nov 2021 07:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मोहद्दीपुर चौराहे पर सुबह लंबा जाम लगा था। पुलिस कर्मियों ने ओवरब्रिज की तरफ सीधे मुड़ रही गाड़ियों को विश्व विद्यालय की तरफ बढ़ाकर मोड़ा तब जाम जल्दी क्लीयर हुआ। विश्व विद्यालय चौराहे पर भी रुक-रुककर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर में बाइक व कार सवारों को रोककर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में धनतेरस पर्व पर शहर में जुटी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हर चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी लगाई गई थी। व्यवस्था में कहीं कोई चूक न हो, इसको देखते हुए खुद एडीजी व एसएसपी गश्त पर निकले। अफसरों ने मातहत कर्मियों को देर रात तक सख्ती व सघन निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


कोविड का असर कम होने के बाद इस बार बाजार में रौनक भरपूर है। इसको देखते हुए एसएसपी ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया था। मंगलवार की सुबह से ही हर तरफ सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। सुबह 10 बजे से पहले ही मोहद्दीपुर, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, गणेश चौक, शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक, आजाद चौक आदि जगहों पर भीड़ के चलते जाम लगने लगा। पूरे दिन शहर में जाम लगता व छूटता रहा।

लाइन से लगी गाड़ियां तो जल्दी खुला जाम
मोहद्दीपुर चौराहे पर सुबह लंबा जाम लगा था। पुलिस कर्मियों ने ओवरब्रिज की तरफ सीधे मुड़ रही गाड़ियों को विश्व विद्यालय की तरफ बढ़ाकर मोड़ा तब जाम जल्दी क्लीयर हुआ। विश्व विद्यालय चौराहे पर भी रुक-रुककर जाम लगता रहा। एसपी ट्रैफिक इंदू प्रभा भी लगातार गश्त पर रहीं। इस दौरान वाहनों को कतार से लगवाया गया। चौराहे पर आगे-पीछे हो रही गाड़ियों को किनारे कराया गया। इसके बाद जाम जल्दी-जल्दी खुलने लगा।
विज्ञापन


एडीजी, एसएसपी ने भी देखी व्यवस्था
त्योहार के मद्देनजर एडीजी अखिल कुमार व एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी शहर में निकले। दोनों अफसरों ने चौराहे पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों की जांच की। हर जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। दोनों अफसरों ने आम लोगों की सुरक्षा व सुविधा का ख्याल रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें