फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो: बोनट पर बैठ खिलौना असलहा से रील बनाना पड़ा महंगा, 14 हिरासत में

Wed, 30 Aug 2023 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गीडा के थानेदार रतन पांडेय ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ युवक एक गाड़ी के बोनट पर बैठकर हाथ में असलहा लिए थे। जांच में पता चला कि असलहा असली नहीं बल्कि खिलौना था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में हाईवे पर स्कार्पियो के बोनट पर बैठकर हाथ में खिलौना असलहा लेकर रील बनाना व उसे वायरल करना युवकों को महंगा पड़ गया। गीडा पुलिस ने पहचान कर सभी 14 युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


गीडा के थानेदार रतन पांडेय ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ युवक एक गाड़ी के बोनट पर बैठकर हाथ में असलहा लिए थे। जांच में पता चला कि असलहा असली नहीं बल्कि खिलौना था।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वायरल वीडियो से पहचान कर सभी 14 युवकों अभिषेक सरगम, विनोद मौर्य, प्रमोद मौर्य, लवकुश साहनी, सुभाष निषाद, पवन त्रिपाठी, अक्षय पाल, दिनेश प्रसाद, अर्जुन पाल, अजय पाल, राजन पाल, राकेश निषाद व चौथी को हिरासत में लिया। उनके पास से लाइटर नुमा पिस्टल (खिलौना) बरामद किया गया।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें