फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिद्धार्थनगर में शव फेंकने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने कहा- जिंदा है महिला

Thu, 13 May 2021 07:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

सीएमएस ने बताया कि मानसिक रोगी है महिला, वृद्धा आश्रम भेजा गया था। जिला अस्पताल से ले जाकर नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर फेकने की बात आ रही सामने।
विज्ञापन
महिला को एंबुलेंस में ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एंबुलेंस से एक महिला को उठाकर ले जाया जा रहा है। ऐसे में शव फेंके जाने संबंधित सूचना वायरल हो गई। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने बताया कि महिला जीवित है और वह मानसिक रोगी है, जिला अस्पताल में एक माह से रह रही थी, इसलिए उसे पुरानी नौगढ़ स्थित वृद्धा आश्रम में भेजा गया था मगर उसके कहने पर उसे रेलवे स्टेशन के पास गलती से उतारा गया। अब उसे मानसिक इलाज के लिए अन्यत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला को एंबुलेंस से सिद्धार्थनगर स्थित रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम के पास छोड़ा जा रहा है। लाश होने की बात करते हुए लोगों ने विरोध किया तो स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे फिर एंबुलेंस में लेटा दिया। 

विरोध के बाद महिला को एंबुलेंस में पुनः रखने के तरीके पर भी सवाल उठ रहा है। वहीं विरोध करने वाले लोगों ने वीडियो वायरल कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

शव फेकने की खबर पर मचा हड़कंप

शव फेके जाने की अफवाह फैली तो स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की। सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि एक अज्ञात वृद्ध महिला पिछले एक माह से अस्पताल परिसर में रह रही थी। 

इससे लोगों को दिक्कत होती थी। इसलिए उसे नौगढ़ वृद्धा आश्रम भेजा गया मगर महिला ने वहां सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर छोडऩे की बात कही। वहां ले गए तो लोगों ने आपत्ति दर्ज की। इसके बाद महिला को वापस ले आए और वह स्वस्थ व जीवित है। उसे कोई दिक्क्त नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें