फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यहां तुम बैठे हो घरों में, वहां चांद पर पहुंची दुनिया', लॉकडाउन खुलते ही शुरू होगा 'स्कूल चलो' अभियान

Wed, 27 May 2020 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • बच्चों को स्कूल लाने के लिए तैयार हुआ वीडियो वायरल
  • लॉकडाउन के बाद परिषदीय स्कूलों में नामांकन कार्य बढ़ाने को इस्तेमाल होगा वीडियो
विज्ञापन
मास्क लगाकर स्कूल जाते बच्चे (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘लेके आए हम हरमोनियां, घर से निकलो मुन्ने मुनिया। यहां तुम बैठे हो घरों में, वहां चांद पर पहुंची दुनिया। अब स्कूल चलो तुम’ फतेहपुर जिले के गांव में बच्चों को स्कूल तक ले आने के लिए तैयार ये वीडियो इन दिनों गोरखपुर के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
दो मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में शिक्षकों की टोली एक गांव में वाद्य यंत्र लेकर बच्चों और अभिभावकों को स्कूल चलने के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं। गाने का व्यंगात्मक मिजाज और पढ़ाई की अहमियत को समझाते अनोखे अंदाज को शिक्षक सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी पसंद कर रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

कइयों ने तो लॉकडाउन खुलते ही स्कूल चलो अभियान के तहत शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया में कुछ ऐसे ही अनोखे तरीके अपनाने की बात कर रहे हैं। गाने के दौरान हरमोनियम, ढोलक और हाथों में तख्तियां लेकर बच्चों को खेलकूद के साथ ही पढ़ाई पर भी ध्यान देने की नसीहत मिलती है।

वहीं कखगघ, एबीसीडी, 1234 की अहमियत समझाते हुए उनके अंदर मौजूद अफसर को टटोलने का प्रयास काफी रास आता है।

बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए ये गीत प्रेरित करता है, इसलिए स्कूल चलो अभियान के तहत इस गीत का इस्तेमाल नामांकन के लिए गोरखपुर का बेसिक शिक्षा विभाग भी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें