फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, फॉरेस्ट गार्ड निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मोइनाबाद फॉरेस्ट चौकी पर युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें चौकी पर तैनात कर्मी उसे पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद डीएफओ विकास यादव ने फॉरेस्ट गार्ड विवेक मौर्या को निलंबित कर दिया है। इसके साथ अन्य कर्मियों की विभागीय जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में कर्मी उसे घसीटकर चौकी के अंदर ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित युवक की पहचान जंगल बब्बन के टोला पोखरहवा निवासी दिनेश निषाद के रूप में हुई। आरोप है कि वह नशे में चौकी के पास लघुशंका कर रहा था। जिसे देखने के बाद फाॅरेस्ट चौकी के कर्मी ने मना किया। इस पर दोनों में गाली-गलौच हुआ। इससे नाराज होकर फाॅरेस्ट गार्ड विवेक मौर्य व अन्य ने युवक से मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क पर युवक को पटक-पटक कर लात और डंडे से पीटा। एक युवक को चार से पांच लोगों ने पकड़ा है और उसे पीट रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद फाॅरेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है। अन्य कर्मियों के शामिल होने के आरोप पर विभागीय जांच का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें