फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खिचड़ी मेला गुजलार, बाहर से आने वालों की भीड़ बढ़ी

विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर ​खिचड़ी मेले में उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
गोरखपुर। मकर संक्रांति के नजदीक आते ही खिचड़ी मेला गुलजार हो गया है। दो दिन से धूप खिलने से मेले की रौनक और बढ़ गई है। बाहर से आने वालों की भी संख्या अब काफी बढ़ चुकी है। रात में रंग-बिरंगी लाइटें मेले की अलग ही छटा बिखेर रही है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर गुरु गोरक्षनाथ को श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाते हैं। इसके बाद परिसर में लगे खिचड़ी मेले का आनंद लेते हैं। वर्षों से परंपरा चली आ रही है। हालांकि मकर संक्रांति से पहले खिचड़ी मेला तैयार होना शुरू हो जाता है। इसके चलते यहां झूले से लेकर अन्य मनोरंजन के साधनों का लुत्फ लेने वालों की भीड़ बढ़ती जाती है।
मेला परिसर सीसीटीवी की निगरानी में होने और कदम-कदम पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से सुरक्षा-व्यवस्था का काफी चुस्त-दुरुस्त है। मेले में युवा और बच्चे निशानेबाजी में अपना हुनर दिखा रहे हैं। साथ ही जलपरी शो देख रहे हैं। जलपरी शो आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है। यही नहीं मेले में विभिन्न प्रकार के झूलों का लोग खूब आनंद ले रहे हैं। मेले में विभिन्न सामान के स्टाल लग चुके हैं। इसमें खरीदारी के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


वर्जन
मेला पूरी तरह से सज चुका है। मेले में भीड़ के मद्दनजर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए सभी सुविधाओं का इंतजाम कर लिया गया है।

-शिव शंकर उपाध्याय, मेला प्रभारी


मकर संक्रांति पर सबसे पहले गोरक्षपीठाधीश्वर चढ़ाते हैं खिचड़ी


मकर संक्रांति के पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यानाथ नाथ पंथ की विशिष्ट परंपरानुसार शिवावतारी गुरु गोरखनाथ को लोक आस्था की खिचड़ी चढ़ाकर समूचे जनमानस की सुख-समृद्धि की मंगलकामना करते हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार तथा देश के विभिन्न भागों के साथ-साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी लाखों की तादाद में श्रद्धालु शिवावतारी बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाते हैं। मकर संक्रांति के दिन भोर में सबसे पहले गोरक्षपीठ की तरफ से पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ खिचड़ी चढ़ाकर बाबा को भोग अर्पित करते हैं। इसके बाद नेपाल राजपरिवार की ओर से आई खिचड़ी बाबा को चढ़ाई जाती है। इसके बाद मंदिर के कपाट खोल दिए जाते हैं और जनसामान्य की आस्था खिचड़ी के रूप में निवेदित होनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें