बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार अपराह्न तीन बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया। महज 23 घंटे के भीतर वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, इसे 1450 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और करीब 100 लोगों ने कमेंट किए हैं। छह हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थलों और व्यस्त सड़कों पर इस तरह रील बनाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही युवतियों की पहचान की जा रही है।