फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘पूर्वांचल कंट्रोल में है’ रील के बाद खजनी का वीडियो भी वायरल, पहले भी राहुल जा चुका है जेल

Sat, 15 Aug 2026 05:02 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

खजनी थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, 10 मई 2025 की सुबह पुश्तैनी जमीन के विवाद में किरन देवी के घर पर कुछ लोग पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग, गाली-गलौज और मारपीट की गई। फायरिंग में मुस्कान गुप्ता और सलोनी गुप्ता घायल हुई थीं। 
विज्ञापन
हाथ में असलहा लिए फोटो वायरल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड में मास्टरमाइंड के आरोप में जेल में बंद राहुल चौधरी का खजनी थाना क्षेत्र में हुए विवाद से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल अपने साथियों के साथ असलहों के साथ नजर आ रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


खजनी में पुश्तैनी जमीन के विवाद में हुई फायरिंग के दौरान उसकी मौजूदगी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इसी मामले में विवेचना के दौरान नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेजा गया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

खजनी थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, 10 मई 2025 की सुबह पुश्तैनी जमीन के विवाद में किरन देवी के घर पर कुछ लोग पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग, गाली-गलौज और मारपीट की गई। फायरिंग में मुस्कान गुप्ता और सलोनी गुप्ता घायल हुई थीं।

पुराने मुकदमों की भी खंगाली जा रही कुंडली : शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड में राहुल के जेल जाने के बाद पुलिस उसके पुराने मुकदमों और आपराधिक इतिहास की भी समीक्षा कर रही है। खजनी कांड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उसकी सत्यता और घटना से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि वीडियो पुराना है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्वांचल कंट्रोल में है’ रील ने बढ़ाई पुलिस की पड़ताल : बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल चौधरी के पुराने संपर्कों की पड़ताल कर रही पुलिस के हाथ सोशल मीडिया पर वायरल एक रील लगी है।

इसमें ‘पूर्वांचल कंट्रोल में है’ गाने पर बनाई गई इस रील में राहुल की एक गैंगस्टर के साथ तस्वीरें और काली गाड़ियों के काफिले के वीडियो दिखाई दे रहे हैं। रील सामने आने के बाद पुलिस इसकी सत्यता और समयावधि की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें