फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैस एजेंसी पर ग्राहकों और कर्मचारियों के विवाद का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरुवा बाजार। उरुवा स्थित मां लक्ष्मी इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में धक्का-मुक्की और कहासुनी दिखाई दे रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान कुछ ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि कर्मचारियों ने कुछ उपभोक्ताओं के साथ धक्का-मुक्की करते हुए कॉलर पकड़कर बाहर धकेलने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और एजेंसी परिसर में हंगामा शुरू हो गया।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर उनकी समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दिया जाता है। कर्मचारियों का व्यवहार भी ठीक नहीं है। उनका कहना है कि कर्मचारी छोटी-छोटी बातों पर ग्राहकों से उलझ जाते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। रुकुनपुर निवासी 65 वर्षीय पुरुषोत्तम ने आरोप लगाया कि शनिवार को गैस सिलिंडर लेने के दौरान उनके साथ भी कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया था।
विज्ञापन

मामले को लेकर पूर्ति निरीक्षक प्रतीक राय ने बताया कि मां लक्ष्मी इंडेन ग्रामीण वितरक उरुवा बाजार पर उपभोक्ताओं के विवाद का मामला संज्ञान में आया है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें