फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए समाधान दिवस : 27 शिकायतें आईं, सात का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सभागार में बृहस्पतिवार को उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में प्राधिकरण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 27 आवेदकों ने भूमि, मानचित्र स्वीकृति और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। उपाध्यक्ष ने मामलों की सुनवाई करते हुए सात प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान जानकी देवी ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किए जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपाध्यक्ष ने सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह को तत्काल वैधानिक कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं प्रभात कुमार अग्रवाल, तेज प्रताप सिंह और मुरारी लाल गुप्ता ने मानचित्र स्वीकृति में आ रही समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि प्राधिकरण समाधान दिवस अब प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय बृहस्पतिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। समाधान दिवस में सचिव पुष्प राज सिंह, ओएसडी प्रखर उत्तम, मुख्य वित्त व लेखाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप सहित प्राधिकरण के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें