फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो टुकड़ा पनीर डाल दोगुने दाम पर बेच रहे थे वेंडर, 50 थाली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। हमसफर एक्सप्रेस में बुधवार को खानपान के सामान में निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलने पर कार्रवाई हुई है। हमसफर एक्सप्रेस बिना पनीर वाली 80 रुपये की थाली में दो टुकड़ा पनीर डाल 150 रुपये में बेचने की शिकायत पर आईआरसीटीसी ने जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर 50 थाली जब्त कर ली है। इसके साथ ही लाइसेंसधारक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

आईआरसीटी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी के मानक के अनुसार 80 रुपये की थाली में पनीर की सब्जी दिए जाने का प्रावधान नहीं है। कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि हमसफर एक्सप्रेस में वेंडर थाली में दो टुकड़ा पनीर डालकर थाली को दोगुने दाम में यात्रियों को दे रहे हैं। शिकायत के आधार पर गोरखपुर में आईआरसीटीसी के मैनेजर संजीव गुप्ता अपनी टीम के साथ बुधवार को रात 8 बजे आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस पर पहुंचे और कोच में रखी थालियों को चेक कराया।
टीम ने देखा कि थाली में दो पनीर का टुकड़ा रखा हुआ है। वेंडरों द्वारा कोई जवाब न मिलने पर सभी 50 थालियों को टीम ने जब्त कर लिया। थाली के साथ ही अनाधिकृत विस्कट, रबड़ी भी जब्त किया गया है। वहीं, आईआरसीटीसी ने जब्त थालियों को स्टेशन पर कार्यरत कुलियों व अन्य कर्मचारियों में वितरित करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें