फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोहरे में हादसे रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर घटाई गई वाहनों की रफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 नवंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगी संशोधित गति सीमा, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


- गोरखपुर लिंक, आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे पर लागू होंगे नए नियम
गोरखपुर। कोहरे और सर्दी के मौसम में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए गोरखपुर लिंक समेत उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संशोधित गति सीमा लागू कर दी गई है। यातायात निदेशालय के अनुसार, यह व्यवस्था 15 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात निदेशालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, शीतकालीन व्यवस्था के तहत सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक संशोधित गति सीमा प्रभावी रहेगी। इसमें हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। वहीं यात्री बस के लिए 60 और माल वाहक वाहनों के लिए 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला सकेंगे। संशोधित गति सीमा आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक और गंगा एक्सप्रेसवे पर लागू होगी। यातायात निदेशालय ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। मौसम की स्थिति के अनुसार सावधानी बरतें ताकि हादसों से बचा जा सके। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें