गोरखपुर। विद्युत वितरण उपखंड नौसड़ की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शनिवार को ''मेगा कैंप'' का आयोजन किया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत वितरण उपकेंद्र नौसड़ परिसर में आयोजित होगा।
कैंप में उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें नया विद्युत कनेक्शन, बिल भुगतान व बकाया समायोजन, लोड वृद्धि, कनेक्शन परिवर्तन, मीटर जांच व बदलने संबंधी आवेदन, नाम और पता संशोधन के साथ शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। जेई नौसड़ विपिन सिंह ने बताया कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है।