फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गोरखपुर में बर्तन व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था वारदात

Thu, 27 Oct 2022 03:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक विक्की। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार में बुधवार रात करीब 9:30 बजे लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में बर्तन व्यापारी विक्की वर्मा (22) की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने फायरिंग भी की।

विज्ञापन


उधर, युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह सभी को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के महाबीर छपरा के मूल निवासी राज किशोर वर्मा परिवार के साथ डांगीपार में रहते हैं। इनका बर्तन का कारोबार है। डांगीपार में लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार रात गाजे-बाजे के साथ लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए राप्ती नदी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

घरवालों के मुताबिक विक्की बंधे की तरफ टहलने गया था। इसी दौरान प्रतिमा विसर्जन में जा रहे कुछ युवकों से किसी बात पर विक्की का विवाद हो गया। इसी बात पर युवकों ने चाकू से गोद कर विक्की की हत्या कर दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल विक्की को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विक्की के शरीर पर चाकू के कई वार किए गए थे। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखने की कोशिश की तो विक्की के साथ आए लोग हंगामा करने लगे और जबरदस्ती शव लेकर जाने लगे। इस पर डॉक्टरों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद भी साथ आए लोग विक्की के जिंदा होने की बात कहते हुए शव को लेकर शहर के एक नर्सिंग होम में गए।

हालांकि बाद में शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें