फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीनी विवाद में पट्टीदारों के बीच चले लाठी-डंडे, छह घायल

Fri, 05 Jun 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उरुवा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ की शांतिभंग की कार्रवाई
विज्ञापन



उरुवा बाजार। उरुवा क्षेत्र के सुल्तानी गांव में बोरिंग कराने को लेकर हुए जमीनी विवाद ने बृहस्पतिवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, विवाद जमीन पर बोरिंग कराने को लेकर उत्पन्न हुआ था, जो देखते ही देखते कहासुनी और फिर मारपीट में बदल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा बाजार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर किए गए घायलों में एक पक्ष से अश्वनी, मीरा और पूजा व दूसरे पक्ष से शशिकांत, रामसूरत एवं मनभावती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी उरुवा श्यामदेव चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें