फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच नगर पंचायत में धरना के दौरान बवाल, मारपीट

Thu, 15 Jun 2023 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पिपराइच (गोरखपुर)।

सार

धरने में आए सफाईकर्मियों को काम पर जाने का दबाव बनाया गया तो गाली-गलौज होने लगी और फिर मारपीट हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
नगर पंचायत में धरना के दौरान हुई जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच नगर पंचायत में निर्दलीय सभासद व्यासमुनि के नेतृत्व में चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान बुधवार को बवाल हो गया। धरने में आए सफाईकर्मियों को काम पर जाने का दबाव बनाया गया तो गाली-गलौज होने लगी और फिर मारपीट हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि, अभी दोनों पक्ष सुलह-समझौते की कोशिश में भी जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक सभासद पुत्र को संविदा से हटाए जाने, सभासदों के अपमान, चेयरमैन के सहयोगी की ओर से सभासदों को अपमानित किए जाने सहित चार सूत्री समस्याओं को लेकर आधा दर्जन सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर धरना शुरू किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस की दबिश के दौरान किसान की मौत: बेटी बोली- पुलिस के साथ आए थे पट्टीदार, घेरते ही हो गए थे बेहोश

निर्दलीय सभासद व्यासमुनि गुप्ता के नेतृत्व में मो. सद्दाम राइन, दीपक चौहान, संदीप, मनोज तिवारी आदि समर्थन कर रहे थे। सभासदों के समर्थन में नगर पंचायत के सफाई कर्मी भी बैठ गए।

विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान चेयरमैन के एक समर्थक पंकज गुप्ता सफाई कर्मियों को जबरन काम पर जाने के लिए दबाव बनाने लगे। इसी बात पर बाद विवाद शुरू हो गया। तनाव बढ़ गया, कुछ देर में जमकर मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने मामले को शांत कराया।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में झोपड़ी में लगी आग, चपेट में आने से महिला और पांच बच्चे जिंदा जले

चेयरमैन के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया, जिसके कुछ देर बाद सभासद व्यासमुनि गुप्ता ने थाने में पंकज के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की तहरीर दी।

इसकी भनक लगते ही चेयरमैन, दर्जनों भाजपाई नेताओं के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी। इस संबंध में नगर पंचायत पिपराइच अध्यक्ष संजय कुमार मद्धेशिया ने कहा कि आपसी मामला था। सब ठीक हो गया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें