फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में आने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, आज शहर के इन सड़कों पर रहेगा डायवर्जन

Sun, 11 Oct 2020 09:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा के मद्देनजर गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था में कई परिवर्तन किए गए हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जरूर जान लें कि किन रास्तों पर वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं। किन-किन जगहों से रास्ता बदला गया है, ताकि आपको अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो। परिवर्तित यातायात व्यवस्था सुबह सात बजे से ही लागू हो गई है।  

विज्ञापन

 
भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

  • फरेंदा की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहनों को जंगल कौड़िया में सुबह सात से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
  • वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को बाघागाड़ा के पास रोक दिया जाएगा।
  • लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को कालेसर के पास रोका जाएगा।
  • कप्तानगंज की ओर से आने वाले वाहनों को पिपराइच के पास रोका जाएगा।
  • देवरिया की ओर से आने वाले वाहनों को मोतीराम अड्डा के पास रोका जाएगा।
विज्ञापन

इन रास्तों से जाएंगी बसें

  • रेलवे रोडवेज बस अड्डा से देवरिया जाने वाली बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, छात्रसंघ, पैडलेगंज, अमर उजाला तिराहा, तारामंडल होकर जाएंगी।
  • देवरिया की ओर से आने वाली बसें खोराबार बाईपास से अमर उजाला तिराहा, छात्रसंघ होकर बस अड्डे पर जाएंगी।
  • कुशीनगर से आने वाली बसें कोनी तिराहा से रामनगर होते हुए जाएंगी।
  • रेलवे स्टेशन के बस स्टैंड से फरेंदा, सिद्धार्थनगर की ओर जाने वाली बसें मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची होकर चलेंगी।
  • महराजगंज, सिद्धार्थनगर से आने वाली बसें इसी रास्ते का इस्तेमाल करेंगी।
 
इन रास्तों पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर
  • गोलघर चौराहा से विजय चौक, विजय चौक से अग्रसेन तिराहा
  • सुमेर सागर से विजय चौक
  • यातायात कार्यालय तिराहा से धर्मशाला
  • शास्त्री चौक से घोष कंपनी
  • आंबेडकर चौराहा से तमकुही
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें