फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आकाश में सजेगी अनोखी जुगलबंदी, चंद्रमा और अंटारेस आएंगे बेहद करीब

Fri, 24 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आसमान में होने वाली दुर्लभ खगोलीय घटनाओं को देखने वालों के लिए 24 जुलाई की रात खास अवसर लेकर आ रही है। इस दौरान चंद्रमा और लाल महादानव तारा अंटारेस एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। यह मनमोहक दृश्य सूर्यास्त के बाद दक्षिणी आकाश में कई घंटों तक देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह आकर्षक खगोलीय युति भारत के अधिकतर हिस्सों से आसानी से देखी जा सकेगी। इसके लिए किसी विशेष दूरबीन या टेलीस्कोप की आवश्यकता नहीं है। हालांकि यदि कोई छोटी दूरबीन या बाइनोकुलर उपकरण मौजूद हैं तो यह दृश्य और भी अधिक स्पष्ट, सुंदर एवं आकर्षक दिखाई देगा। इस खगोलीय घटना को देखने का सबसे उपयुक्त समय 24 जुलाई को सूर्यास्त से लेकर रात करीब एक बजे तक रहेगा।
अमर पाल सिंह के अनुसार, अंटारेस वृश्चिक तारामंडल का सबसे चमकीला और रात्रि आकाश का 15वां सबसे चमकीला तारा है। इसे वृश्चिक का हृदय भी कहा जाता है। भारतीय खगोल विज्ञान में यह ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रमुख योगतारा माना जाता है। प्रकाश प्रदूषण से दूर जाकर एवं मौसम साफ रहने पर दक्षिणी दिशा के आकाश में लगभग 40 डिग्री ऊपर देखने पर तारों का एक ऐसा समूह दिखाई देगा जो बिच्छू जैसी आकृति बनाता है। पृथ्वी से लगभग 550 प्रकाश वर्ष दूर है। यह हमारे सूर्य से सैकड़ों गुना बड़ा और हजारों गुना अधिक चमकीला है।
विज्ञापन


आकाश में किधर और किस दिशा में देखें
अमर पाल सिंह ने बताया कि इस खगोलीय युति को देखने के लिए आकाश के दक्षिणी दिशा के क्षितिज की ओर देखें। वहां चमकीला चंद्रमा दिखाई देगा, जिसके ठीक पास या उसके अत्यंत निकट गहरे लाल-नारंगी रंग में चमकता अंटारेस तारा भी नजर भी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें