मुख्य अभियंता ने सभी वितरण मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं को सूची भेजकर कनेक्शनों की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। 14 सवालों के जवाब देने में परीक्षण खंड के अभियंताओं को पसीने छूट रहे हैं।
एसटीएफ के पास मीटर मिलने से चर्चा है की मीटर बदलने का खेल करने वालों ने बदले मीटर को परीक्षण खंड में जमा करने की जगह उसे शंट लगाने वाले गिरोह को दे दिया होगा। इसी वजह से ये मीटर उनके पास पहुंच गए।
मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया एसटीएफ द्वारा दी गई सूची और चेयरमैन द्वारा मांगे गए विषयों पर जांच कर ली गई है। पूरी जांच करके रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
महाराजगंज, कुशीनगर व देवरिया मंडल में सबसे ज्यादा
19 कनेक्शन मीटर की जो लिस्ट एसटीएफ ने दी है, उसमें 6 कनेक्शन कुशीनगर मंडल के हैं। छह देवरिया मंडल, 6 कनेक्शन महाराजगंज और एक कनेक्शन गोरखपुर शहरी खंड द्वितीय का है।